Thursday, March 5, 2020

विश्व की नदियाँ - 5

दक्षिण अमेरिका की नदियाँ



\
अमेजन नदी
अमेजन नदी दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है साथ ही यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी नदी है।
यह एंडीज पर्वत से शुरू होती है और अटलांटिका महासागर में गिर जाती है।
अमेजन नदी विश्व की सबसे चौड़ी नदी है।
इस नदी का अपवाह तंत्र (Drainage Area) लगभग 70 लाख वर्ग किमी० है अपवाह तंत्र के हिसाब से यह नदी विश्व की सबसे बड़ी नदी है।

देश:-
यह नदी ब्राजील, कोलंबिया, इक्काडोर, पेरू,बोलविया, वेनेजुएला,गयाना, फ्रेंच गयाना और सूरीनाम आदि देशों से होकर निकलती है। इन देशों के लगभग तीन करोड़ लोग यहाँ पर बसते हैं

उपनदियाँ:-
बाएं:- मेरानॉन, जपुरा/ काक्केट, रियो नीग्रो/गुएनिया, पुत्तुया आदि
दाएं :- उकायली, पुरुस, मदिरा, तापजोस, जिंगू आदि।

नगर :-
इक्विटोस (पेरू), लेटिसिआ (कोलंबिया), टबाटिन्ग्गा (ब्राजील), टेफे (ब्राजील), इटाकोटियारा ((ब्राजील), 
पैरानिटन्स ((ब्राजील), ओबिडो ((ब्राजील), सांतारेम ((ब्राजील), अल्मीरिम (ब्राजील),  माकापा (ब्राजील), 
मनौस (ब्राजील)

श्रोत/उत्पत्ति:-

इस नदी की उत्पत्ति जेम्स काँटोस और निकोलस त्रिपिसिच  के द्वारा रियो मंटोरा ड्रेनेज को बताया 
गया है। 

ऊंचाई:-
इस नदी की ऊंचाई लगभग 5220 मी० (17126 फीट)है।

लंबाई:-

इस नदी की लंबाई लगभग 6992 किमी० (4345 मील) है।

मुहाना:-

यह नदी अटलांटिका महासागर में जाकर गिरती है इस नदी के मुहाने पर एक शहर और बाँध  बना 
हुआ है। 




पराना नदी




पराना नदी दक्षिण अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी नदी है।
ये नदी ब्राजील की भूमि से शुरू होती है।

देश:-
यह नदी ब्राजील, पेराग्वे और अर्जेंटीना में बढ़ते अटलांटिक महासागर में मिल जाती है।

उपनदियाँ:-
यह पहले पैराग्वे नदी का निर्माण करती है उसके बाद उरुग्वे नदी का निर्माण करती है।

लंबाई:-
इस नदी की लंबाई 4880 किमी० (3030 मील) है।

मुहाना:-
यह नदी रियो दे ला प्लाता का निर्माण करते हुए अटलांटिका महासागर में गिर जाती है।




ओरिनोंको नदी




यह दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी नदियों में से एक है

देश:-
यह नदी भी कुछ देशों से होकर निकलती है जिनमें वेनेजुएला और कोलम्बिया प्रमुख हैं।

श्रोत/उत्पत्ति
यह नदी सेर्रो डोल्गाडो-चालबाउड परिमा की पहाड़ियों से उत्पन्न होती है ये पहाड़िया वेनेजुएला और कोलम्बिया में स्थित हैं।

ऊंचाई:-
इस नदी की ऊंचाई लगभग 1047 मी० (3435 फीट) है।

लंबाई:-
इस नदी की लंबाई लगभग 2140 किमी० (1340 मील) है।

मुहाना:-
यह नदी वेनेजुएला होकर हिन्द महासागर में गिर जाती है।



पैराग्वे नदी




यह नदी दक्षिण अमेरिका की एक प्रमुख नदी है जो मेतो ग्रोसो से निकलकर उत्तर में पराना नदी में सम्मलित हो जाती है।

देश:-
यह नदी पैराग्वे, ब्राजील,अर्जेंटीना, बोलीविया आदि देशों से होकर निकलती है।

उपनदियां:-
बायें:- रियो नेग्रो, मिरांडा नदी, कुआबा नदी, अपा नदी, टेबिकारी नदी
दायें:- जौरू नदी, पिलकोमायो नदी, बरमेजी नदी।

स्रोत/उत्पत्ति:-
यह नदी पैरासिस के पठार मेतो ग्रोसो नामक जगह से निकलती है जो कि ब्राजील में स्थित है।

ऊंचाई:-
इस नदी की ऊंचाई लगभग 50 मी० है।

लंबाई:-
इस नदी की लंबाई लगभग 2621 किमी० (1629 मील) है।




रियो दे प्ला प्लाता




रियो का अर्थ है नदी और प्लाता का अर्थ है चांदी यानि चांदी की नदी। इस नदी के किनारे पर दो देश बसे है यह नदी उन दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा का काम करती है यह नदी उरुग्वे नदी और पराना नदी के संगम नदी के मिलने वाली एक प्रमुख नदी है।

संगम से हिन्द महासगार तक इसकी लंबाई 290 किमी० है।



विश्व की नदियाँ (World Geography) Part - 1

No comments:

Post a Comment