Friday, February 28, 2020

विश्व की नदियाँ - 2

यूरोप की नदियाँ


वोल्गा नदी:-
  • वोल्गा नदी यूरोप की सबसे लम्बी नदी है 
  • यह ववलदाई पहाड़ से निकलकर बहते हुए कैप्सियन सागर में गिर जाती है 
  • वोल्गा नदी की लम्बाई 3530 कि० मी० है 

डेन्यूब नदी:-


  • ये यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी नदी है 
  • यह जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत से निकलकर बहती हुई कृष्णा सागर में जाकर गिर जाती है
  • डेन्यूब नदी की लम्बाई 2872 कि० मी० (1784 मील) है 
  • डेन्यूब नदी दस देशों से होकर निकलती है वह देश है - जर्मनी, आष्ट्रिया, स्लोवेकिया, हंगरी, क्रोएशिया, सर्बिया, बुल्गरिया, मोल्दोवा, यूक्रेन और रोमानिया \

नीपर नदी 


  • यह रूस की प्रमुख नदी जो बहते हुए काला सागर में गिर जाती है 
  • नीपर नदी  यूरोप की एक प्रमुख नदी है, यह रूस के सोमोलेंस्क नामक स्थान के पास से निकल कर रूस, बेलारूस और यूक्रेन में बहने के बाद काला सागर मे गिरती है।
  • यह बेलारूस और युक्रेन की सबसे लंबी नदी है और पूरे यूरोप की नदियों में लंबाई के मामले में इसका चौथा स्थान है।
  • यह नदी, इसके ऊपर स्थित जलविद्युत केन्द्रों के लिए जानी जाती है। जलमार्ग के रूप में इस नदी का महत्व बेलारूस और युक्रेन के लिए है।
  • इसकी कुल लम्बाई 2,145 कि॰मी॰ (1,333 मील) है इस नदी के अपवाह बेसिन का आकार 504,000 वर्ग किलोमीटर (195,000 वर्ग मील) है।



  • राइन नदी यूरोप के कई देशों से होकर बहने वाली एक नदी है। 
  • यह नदी व्यावसाइक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और यहाँ से अन्तरराष्ट्रीय व्यापार संचालित होता था। 
  • दक्षिणी स्विस आल्प्स पर्वत rift villey (भ्रंश घाटी) और प्रवाह जर्मनी के माध्यम से और नीदरलैंड में उत्तरी सागर में अंत में खाली हो जाती है जो कि ग्रिसंस के स्विस केंटन में शुरू होता है। 
  • इसकी लम्बाई 1,233 किलोमीटर (766 मील) है यह यूरोप में बारहवीं सबसे लंबी नदी है
  • इस नदी को यूरोप की जीवन रेखा भी कहा जाता है 
  • इस नदी पर यूरोप का सबसे ब्यस्त बंदरगाह रॉटरडम बन्दरगाह स्थित है 
  • राइन नदी को कोयला नदी के नाम से भी जाना जाता है

पो नदी 

  • यह नदी इटली में प्रवाहित होती है और इसे इटली की गंगा के नाम से भी जाना जाता है यह इटली की सबसे प्रमुख नदी है। 
  • नदी का बहाव पश्चिम से पूर्व की ओर है।
  • इस नदी द्वारा 16,450 वर्ग मील वाला उत्तर का मैदान बना है। इस मैदान की अन्य नदियाँ पो की सहायक ही हैं। उत्तर से आनेवाली इसकी सहायक नदियों में डॉरा, बाल्टेया सेसिया, तिसीनो, आडा, ओगलियो, मिसिओ तथा दक्षिण से आनेवाली नदियों में तनारो, स्क्रीविया, त्रेविया, तारो, सेचिया एवं पनारो प्रमुख हैं।
  • पो नदी की कुल लंबाई 354 मील है। इसके बेसिन का वास्तविक क्षेत्रफल 28,923 वर्ग मील है।
  • यह नदी एड्रिऐटिक सागर में गिरती है।

डॉन नदी 

    • दोन नदी जिसे अंग्रेजी भाषा में डॉन नदी से उच्चारित किया जाता है, 
    • रूस की एक प्रमुख नदी है। जो की मॉस्को से दक्षिण-पूर्व में स्थित नोवोमोस्कोव्स्क​ शहर के पास से शुरू होती है 
    • इसकी लम्बाई 1950 किलोमीटर है 
    • यह नदी बहकर आजोव सागर में जा मिलती है। 
    • अज़ॉफ सागर में गिरने से पहले 130 वर्ग मील क्षेत्र के डेल्टे का निर्माण करती है।
    • नदी का संपूर्ण प्रवाहक्षेत्र 1,66,000 वर्ग मील है।
    • इस नदी के किनारे बसा सबसे बड़ा शहर रोस्तोव-दोन-किनारे है
    • नाम की नदी भी अपना पानी आगे जाकर दोन नदी में विलय कर देती है।
    • नदी में वर्ष में दो बार बाढ़ आती है

    टाइबर नदी 


    • टाइबर नदी  244 मील लंबी एक नदी है। टाइवर के अपवाह क्षेत्र का विस्तार 6,719 वर्ग मील है।
    • यह पो नदी को छोड़कर इटली की सबसे बड़ी नदी है। 
    • इस नदी के जल में मिट्टी के कण अधिक मात्रा में पाये जाते हैं।
    • इस नदी के किनारे इटली की राजधानी रोम बसी है 


    टेम्स नदी 


    • इंग्लैंड की राजधानी लन्दन इसी नदी के किनारे बसा है 
    • टेम्स नदी अथवा यूरोप की प्रमुख नदी है।  इस नदी को "लंदन की गंगा" भी कहा जाता है।
    • यह चैल्थनम में 'सेवेन स्प्रिंग्स' से निकलती है और ऑक्सफ़र्ड, रैडिंग, मेडनहैड, विंड्सर, ईटन, लंदन जैसे शहरों से होती हुई इंगलिश चैनल में जा गिरती है।
    • इसकी लम्बाई 346 किलोमीटर है 



    No comments:

    Post a Comment